ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bsp demonstrated to install the statue of constitution maker baba saheb

Chandauli News: संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराए जाने को लेकर बसपा ने किया प्रदर्शन.

"सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। सकलडीहा कस्बे में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा को निर्माण कंपनी द्वारा बिना दूसरी जगह स्थापित कराए ही हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसको लेकर बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में बसपाइयों ने प्रदर्शन किया"

chandauli

6:59 PM, Aug 19, 2025

Share:

Chandauli News: संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराए जाने को लेकर बसपा ने किया प्रदर्शन.
logo

डा. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए बसपाई

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा में हाईवे निर्माण को लेकर तहसील कर्मियों और कार्यदायी संस्था की मनमानी के खिलाफ लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से डा. आंबेडकर की भव्य प्रतिमा हाईवे मार्ग पर स्थापित कराये जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। एसडीएम के नाम से तहसीलदार को पत्रक देते हुए हीलाहवाली न करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि बिना मूर्ति स्थापित किये मूर्ति हटाने पर आंदोलन किया जायेगा। बसपा नेताओं ने आरोप लगाया कि तीन साल से अधिक समय से सकलडीहा में हाईवे निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बावजूद नाला और सड़क निर्माण के साथ बिजली शिफ्टिंग का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। कई जगह पुलिया और नाला निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है।

Img

डा. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए बसपाई 02

विज्ञापन

तहसील प्रशासन की ओर से आज तक डा. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना, पुलिस चौकी और ट्रांसफार्मर के लिए भूमि चिन्हित नहीं की गई है। डाकघर के समीप भू- माफियाओं की सह पर पुलिया निर्माण कार्य रुका हुआ है। बसपा नेताओं ने हाईवे पर डा. आंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापित किये बिना मूर्ति हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बसपा कार्यकर्ताओं ने तहसील के लेखपाल और कार्यदायी संस्था की ओर से की जा रही हीलाहवाली और टालमटोल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अंत में एसडीएम के नाम से तहसीलदार को पत्रक देते हुए डा. आंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापित किये जाने और बनवासियों को आवास मुहैया कराये जाने की मांग की गई। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, सतेन्द्र मौर्या, संतोष भारती, तिलकधारी बिंद, रमेश, राजन खान, रामराज राजभर, जयप्रताप, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, ओमप्रकाश, अनिल, केशव, राजनाथ, सुभाष चन्द्र, रामअवध आदि उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.