ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bsp state president vishwanath pal raised serious questions accused absconding even after 5 days

Chandauli News: बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने उठाए गंभीर सवाल,5 दिन बाद भी आरोपी फरार.

"बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, मुख्यमंत्री कहते हैं कि अपराधी पाताल में भी छुपे हों तो ढूंढ निकालेंगे, लेकिन यहां भरे बाजार में हत्या हो जाने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। यह कानून-व्यवस्था की पूरी तरह विफलता है।”

chandauli

11:10 PM, Nov 23, 2025

Share:

news-img
logo

दबाव व्यवसाई रोहिताश पाल के परिजनों से मिलते बसपा यूपी अध्यक्ष

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। दवा कारोबारी रोहिताश पाल हत्याकांड में कार्रवाई न होने पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के निर्देश पर रविवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मृतक के डीडीयू नगर स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने मृतक के भाई और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और घटना की जानकारी ली।

Img

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटना को 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है।उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, मुख्यमंत्री कहते हैं कि अपराधी पाताल में भी छुपे हों तो ढूंढ निकालेंगे, लेकिन यहां भरे बाजार में हत्या हो जाने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। यह कानून-व्यवस्था की पूरी तरह विफलता है।

प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के साथ पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी (जगदीप) धनगर भी मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने भी सरकार की लापरवाही पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “यदि दो तीन दिन के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पाल समाज बड़ा आंदोलन करेगा। हम सड़क जाम करेंगे, ट्रेन रोकेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो सीने पर गोली खाने को भी तैयार हैं, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।”

Img

पाल समाज के नेताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस लगातार बहाने बना रही है और वास्तविक दोषियों की गिरफ्तारी से बच रही है। उन्होंने कहा कि अब यह लड़ाई केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की न्याय की लड़ाई है।मौके पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप धनगर ने मीडिया के सवालों पर सरकार और पुलिस प्रशासन को जमकर घेरा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.