Chandauli News: जहरीले जन्तु के काटने से भैंस की मौत.
"अचानक हुई इस घटना से पशु पालक को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। गांव में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।"
chandauli
9:15 PM, Jan 27, 2026
Share:


अमृत भैंस के पास खड़े ग्रामीण और भैंस मालिक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).
चंदौली। शहाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के मसोई गांव में मंगलवार सुबह जहरीले जन्तु के काटने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद भैंस की मौत का कारण जहरीले जन्तु का काटना बताया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजन पाण्डेय ने सुबह अपनी भैंस को चारा-पानी दिया था। इसके कुछ ही देर बाद भैंस अचानक गिर पड़ी और छटपटाने लगी। इस दौरान उसके मुंह से झाग निकलने लगा, जिससे परिजन घबरा गए। कुछ ही समय में भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पशु पालक को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। गांव में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।



