मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news buffalo theft revealed accused along with pickup arrested police sent to jail

Chandauli News: भैंस चोरी का खुलासा, पिकअप समेत आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल.

"पिकअप वाहन कि तलाशी के दौरान वाहन में चोरी की भैंस बरामद हुई, जिसके बाद मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी धानापुर थाना क्षेत्र के अटौली गांव निवासी शान्तनू प्रसाद बिंद बताया जा रहा है।"

chandauli

9:20 PM, Mar 19, 2026

Share:

Chandauli News: भैंस चोरी का खुलासा, पिकअप समेत आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में भैंस चुराने वाला आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हो रही पशु चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक आरोपी को चोरी की भैंस और पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बीते 27 फरवरी को उकनीबीरम राय गांव निवासी अखिलेश यादव की भैंस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। मामले में तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी क्रम में गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रमरेपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर विशनपुर कला की ओर जा रहे पिकअप वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में चोरी की भैंस बरामद हुई, जिसके बाद मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी धानापुर थाना क्षेत्र के अटौली गांव निवासी शान्तनू प्रसाद बिंद बताया जा रहा है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में सकलडीहा कोतवाल भूपेन्द्र निषाद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय शर्मा, देवेन्द्र मौर्य और रोहित की अहम भूमिका रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.