मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bulldozer action continues on gt road more than 20 houses and shops demolished in road widening

Chandauli News: जीटी रोड पर बुलडोजर कार्रवाई जारी, सड़क चौड़ीकरण में 20 से अधिक मकान-दुकान ध्वस्त.

"प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिन लोगों के निर्माण निर्धारित सीमा के अंदर आ रहे हैं, वे स्वयं आगे बढ़कर निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दें ताकि अनावश्यक नुकसान से बचा जा सके।"

chandauli

8:53 PM, May 20, 2026

Share:

Chandauli News: जीटी रोड पर बुलडोजर कार्रवाई जारी, सड़क चौड़ीकरण में 20 से अधिक मकान-दुकान ध्वस्त.
logo

मुगलसराय में जीटी रोड किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अतिक्रमण को हटाता जेसीबी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। डीडीयू नगर क्षेत्र में जीटी रोड सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत बुधवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। प्रशासन ने सड़क के दक्षिणी हिस्से में बुलडोजर चलाकर 20 से अधिक मकानों और दुकानों पर कार्रवाई की। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन की ओर से तय मानकों के अनुसार सड़क के मध्यांतर से 48 फीट के भीतर आने वाले निर्माणों को हटाया गया। वहीं वीवीआईपी गेट नंबर एक से गेट नंबर दो के आगे तक करीब 53 फीट तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

Img

अभियान के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर एसडीएम अनुपम मिश्रा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से सहयोग करने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने की अपील की। प्रभावित लोगों को समय रहते अपने मकानों और दुकानों से सामान हटाने की सलाह भी दी गई।

विज्ञापन

Img

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिन लोगों के निर्माण निर्धारित सीमा के अंदर आ रहे हैं, वे स्वयं आगे बढ़कर निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दें ताकि अनावश्यक नुकसान से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना पूरी होने के बाद यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। हालांकि कार्रवाई के दौरान प्रभावित दुकानदारों और मकान मालिकों के चेहरों पर चिंता साफ दिखाई दी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.