Chandauli News: डीडीयू जंक्शन के सामने फिर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज.
"एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के मानकों के अनुसार अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सभी संबंधित विभागों के सहयोग से कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है और भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर पूरी तरह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
8:38 PM, May 18, 2026
Share:


मुग़लसराय जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाता बुलडोजर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। डीडीयू जंक्शन के सामने जीटी रोड चौड़ीकरण परियोजना को लेकर सोमवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज हो गई। प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क किनारे बनी दुकानों और बहुमंजिला इमारतों के हिस्सों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी और उहापोह की स्थिति बनी रही।
प्रशासन द्वारा पूर्व में सात दिन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। विरोध और राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते व्यापारियों को अतिरिक्त मोहलत दी गई थी। निर्धारित समय पूरा होने के बाद सोमवार को स्टेशन के सामने ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी गई। कार्रवाई के दौरान पीडीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा, क्षेत्राधिकारी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहे। प्रशासन ने चौड़ीकरण की डीपीआर के अनुसार पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल दुकानों के प्रथम तल को सुरक्षित रखा जा रहा है और केवल निर्धारित सीमा तक बने हिस्सों को हटाया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्टेशन के सामने का दृश्य साफ-सुथरा रखने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए दुकानों को केवल एक मंजिला रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के मानकों के अनुसार अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सभी संबंधित विभागों के सहयोग से कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है और भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर पूरी तरह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। कई दुकानदार अपने सामान को हटाने और भवनों को बचाने की कोशिश में जुटे नजर आए। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना हर हाल में पूरी की जाएगी।
