Chandauli News: चार बीघे में अवैध निर्माण पर गरजा वाराणसी विकास प्राधिकरण का बुलडोजर.
"जोनल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण अवैध है। ऐसे निर्माणों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति किए गए सभी निर्माणों को हटाने तक बुलडोजर कार्रवाई जारी रहेगी"
chandauli
6:43 PM, Jan 8, 2026
Share:


अवैध निर्माण तोड़ता वाराणसी विकास प्राधिकरण का बुलडोजर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.
चंदौली। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जोन-5 अंतर्गत मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी इलाके में स्थित गांधीपुरम कॉलोनी में VDA का बुलडोजर गरज उठा। बिना अनुमति और बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। VDA की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाए गए पक्के दीवारों और पिलरों को ढहा दिया। इसके इलाके में बड़े पैमाने पर गलत तरीके से प्लेटो द्वारा जमीन बेची गई है और जमीन खरीद कर निर्माण करा रहे थे।
जानकारी के अनुसार लगभग 4 बीघा जमीन पर बिना VDA से लेआउट और अप्रूवल के निर्माण कराया जा रहा था। न तो कॉलोनी का नक्शा पास था और न ही निर्माण की कोई वैधानिक अनुमति ली गई थी। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध कॉलोनाइजरों और प्लाट बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि प्लाट बेचने के बाद लोग बिना वाराणसी विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के ही मकान और अन्य निर्माण कार्य करा रहे थे, जो पूरी तरह नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जोनल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण अवैध है। ऐसे निर्माणों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति किए गए सभी निर्माणों को हटाने तक बुलडोजर कार्रवाई जारी रहेगी। VDA की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।



