मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bulldozer ran on illegal encroachment on forest land 12 bigha wheat crop was destroyed

Chandauli News: वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 12 बीघा की गई गेहूं की फसल नष्ट.

"संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और डीएफओ बी. शिवशंकर के निर्देश के बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो जेसीबी मशीनों और रोटावेटर के माध्यम से कार्रवाई को अंजाम दिया।"

chandauli

5:15 PM, Jan 20, 2026

Share:

Chandauli News: वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 12 बीघा की गई गेहूं की फसल नष्ट.
logo

जंगल की जमीन पर अवैध तरीके से की गई खेती पर चला बुलडोजर और ट्रैक्टर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लक्ष्मीकांत, चकरघट्टा, (चंदौली).

चंदौली। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहसील नौगढ़ क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार को मझगाई रेंज के चकरघट्टा बीट अंतर्गत भैसोड़ा कंपार्टमेंट नंबर छह, दानौगढ़ा वन क्षेत्र में सघन कार्रवाई की गई। रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान वन क्षेत्र में अवैध रूप से बोई गई करीब 12 बीघा गेहूं की खड़ी फसल पर जेसीबी चलाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। मौके पर सुरक्षा खाई और बोना नाली की खुदाई कर सीमा को स्पष्ट किया गया।

Img

बताया गया कि कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से खाली वन भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी। वन विभाग की ओर से पूर्व में कई बार चेतावनी और समझाइश दी गई, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और डीएफओ बी. शिवशंकर के निर्देश के बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो जेसीबी मशीनों और रोटावेटर के माध्यम से कार्रवाई को अंजाम दिया। कुछ देर के लिए असहज स्थिति बनने के बावजूद रेंजर मौके पर डटे रहे और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई।

विज्ञापन

Img

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वन विभाग के महिला एवं पुरुष स्टाफ के साथ चकरघट्टा थाना पुलिस, 112 पीआरवी टीम, कानूनगो और हल्का लेखपाल मौके पर तैनात रहे। वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि सरकारी वन भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा या खेती पूरी तरह अवैध है और भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.