ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bulldozer ran on reserved forest land forest department demolished three permanent houses

Chandauli News: आरक्षित वन भूमि पर चला बुलडोजर, वन विभाग ने ध्वस्त किए तीन पक्के मकान.

"वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने चेतावनी देते हुए कहा कि आरक्षित वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

6:32 PM, May 9, 2026

Share:

Chandauli News: आरक्षित वन भूमि पर चला बुलडोजर, वन विभाग ने ध्वस्त किए तीन पक्के मकान.
logo

आरक्षित वन भूमी पर अवैध निर्माण गिराता JCB

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली.

चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगांई रेंज अंतर्गत गंगापुर बीट के भैसोड़ा कम्पार्टमेंट संख्या-7 स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में शनिवार को वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। विभागीय टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से वन भूमि पर बनाए जा रहे तीन पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही। विरोध कर रहे कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने की भी सूचना है।

Img

वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शीला पत्नी राजकुमार निवासी बजरडीहा, राजकुमार पुत्र बचाऊ निवासी परसिया समेत अन्य लोगों के खिलाफ पूर्व में वन विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज की गई थी। संबंधित लोगों को कई बार आरक्षित वन भूमि पर निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण जारी रखा गया। आरोप है कि दबंगई के बल पर वन भूमि पर पक्का मकान तैयार कर लिया गया था और एक मकान पर लिंटर तक डाल दिया गया था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने जेसीबी मशीन और भारी संख्या में कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान विरोध कर रहे लोगों ने हंगामा किया और कुछ लोगों ने पथराव भी किया। हालांकि वन विभाग की टीम मौके पर डटी रही और कार्रवाई जारी रखी। कुछ ही देर में लाखों रुपये की लागत से तैयार हो रहे तीनों मकान मलबे में तब्दील हो गए। 

विज्ञापन

Img

मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं द्वारा वनकर्मियों के साथ अभद्रता किए जाने की भी बात सामने आई, लेकिन टीम ने पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी कराई। वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने चेतावनी देते हुए कहा कि आरक्षित वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान वन दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह, रोहित गुप्ता, दिलीप कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, सुरेश कुमार, सुदामा समेत अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.