Chandauli News: चौथे दिन भी गरजा बुलडोजर, जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज.
"एसडीएम अनुपम मिश्रा ने चेतावनी दी कि अभियान के दौरान माहौल खराब करने या बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।"
chandauli
6:58 PM, May 5, 2026
Share:


अतिक्रमण अभियान के दौरान एसडीएम और सीओ
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। डीडीयू नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चौथे दिन भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहा। जीटी रोड पर सड़क चौड़ीकरण की जद में आए अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सोमवार को तीन बड़े जेसीबी मशीनों के साथ प्रशासनिक टीम सड़क पर उतरी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मुगलसराय जीटी रोड पर कई दुकानों और निर्माणों को ध्वस्त किया गया, जो सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे थे।
अभियान का नेतृत्व एसडीएम अनुपम मिश्रा और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने किया, जबकि सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ अरुण कुमार सिंह के पास रही। कार्रवाई के दौरान कई व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण को हटाकर प्रशासन का सहयोग किया। वहीं कुछ लोगों ने मोहलत की मांग भी की, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों के तहत ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
<div data-empty="true"><br></div>
एसडीएम अनुपम मिश्रा ने चेतावनी दी कि अभियान के दौरान माहौल खराब करने या बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जीटी रोड को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।#ChandauliNews #EncroachmentDrive #BulldozerAction #GTroad #PDDUNagar #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar
