मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bulldozer roared for the third day houses within 48 feet radius demolished

Chandauli News: तीसरे दिन भी गरजा बुलडोजर, 48 फीट दायरे में आए मकान ध्वस्त.

"एसडीएम अनुपम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि 3 मई को नीट परीक्षा के कारण अभियान स्थगित रहेगा और 4 मई से दोबारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 48 फीट की जद में आने वाले सभी अतिक्रमणों पर कार्रवाई जारी रहेगी।"

chandauli news

8:09 PM, May 2, 2026

Share:

Chandauli News: तीसरे दिन भी गरजा बुलडोजर, 48 फीट दायरे में आए मकान ध्वस्त.
logo

जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद पर ऊपर मीनार तोड़ते लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। डीडीयू नगर में जीटी रोड पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन शनिवार को भी प्रशासन का बुलडोजर लगातार गरजता रहा। इस दौरान जीटी रोड की दूसरी तरफ 48 फीट की जद में आए कई दो से तीन मंजिला मकानों को बड़े जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान चारों ओर धूल का गुबार छाया रहा और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Img

परमार कटरा से गल्ला मंडी मोड़ के बीच कई मकानों को ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण की जद में आए मकान मालिक एसडीएम और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से मोहलत देने की गुहार लगाते रहे, ताकि वे खुद ही अपना निर्माण हटा सकें। वहीं जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद के हिस्सों को लोग स्वयं तोड़ते नजर आए। मस्जिद के तीसरे तल पर बनी करीब 20 फीट ऊंची मीनार को हटाने में दिक्कतें सामने आईं, जिससे संभावित हादसे की आशंका बनी रही।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात रही। मौके पर एसडीएम पीडीडीयू नगर अनुपम मिश्रा, नगर पालिका परिषद के ईओ राजीव सक्सेना और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर जमा होकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई देखते रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए।

Img

स्थानीय निवासी औसफ अहमद ने आरोप लगाया कि इस अभियान से मुगलसराय की सुंदरता प्रभावित हुई है और कई लोगों का व्यापार चौपट हो गया है। वहीं एसडीएम अनुपम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि 3 मई को नीट परीक्षा के कारण अभियान स्थगित रहेगा और 4 मई से दोबारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 48 फीट की जद में आने वाले सभी अतिक्रमणों पर कार्रवाई जारी रहेगी।


#ChandauliNews #BulldozerAction #EncroachmentDrive #DDUNagar #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.