मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bulldozer roared in ddu nagar for the sixth day action to remove encroachment intensified

Chandauli News: डीडीयू नगर में छठे दिन गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज.

"हालांकि सड़क की चौड़ाई 52 फीट से घटाकर 48 फीट करने से कुछ राहत जरूर मिली है। वहीं दुकानों के टूटने से होटल, चाय-पान और जरूरी सामान की कमी के कारण यात्रियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।"

chandauli

11:35 AM, May 6, 2026

Share:

Chandauli News: डीडीयू नगर में छठे दिन गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज.
logo

अतिक्रमण हटाता बुलडोजर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। डीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत मंगलवार को छठे दिन भी प्रशासन की कार्रवाई जारी रही। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया और कई दुकानों पर बुलडोजर चला। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदार खुद ही मजदूर लगाकर चिन्हित हिस्से तक अपनी दुकानें तोड़ते नजर आए।

Img

कार्रवाई के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ एसडीएम अनुपम मिश्र, सीओ अरुण कुमार और मुगलसराय थाना प्रभारी बीपी सिंह मौके पर मौजूद रहे। बुलडोजर चलने से पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रही। कई दुकानदारों ने दुकान हटाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा में अतिक्रमण हर हाल में हटाना होगा। डीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से जारी है। एक तरफ दुकानों को तोड़ा जा रहा है तो दूसरी ओर सुरक्षा के लिहाज से लोगों को दूर रखा जा रहा है। 

विज्ञापन

Img

तेज धूप के बावजूद व्यापारी चिन्हित हिस्सों को हटाने में जुटे हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से भी काम प्रभावित हुआ, जिसके चलते लोग जनरेटर के सहारे ड्रिल मशीन और हैमर चला रहे हैं। कार्रवाई के बीच कई दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली। हालांकि सड़क की चौड़ाई 52 फीट से घटाकर 48 फीट करने से कुछ राहत जरूर मिली है। वहीं दुकानों के टूटने से होटल, चाय-पान और जरूरी सामान की कमी के कारण यात्रियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।#ChandauliNews #DDUNagar #EncroachmentDrive #RoadWidening #UPNews


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.