Chandauli News: वन क्षेत्र में गरजा बुलडोजर, 20 हेक्टेयर वन भूमी अतिक्रमण मुक्त, 250 कच्चे ढांचे ध्वस्त.
"माझगाई रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही खाली कराई गई भूमि पर दोबारा वृक्षारोपण कराया जाएगा और नियमित निगरानी रखी जाएगी, ताकि भविष्य में दोबारा कब्जा न हो सके।"
chandauli
8:09 PM, Mar 17, 2026
Share:


प्रतिबंधित वन क्षेत्र में अतिक्रमण गिराता बुलडोजर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केशरी, नौगढ़ तहसील, (चंदौली).
चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के मझगांई रेंज में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस दौरान करीब 20 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न विभागों के समन्वय से की गई। अभियान में नौगढ़ तहसील प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। मौके पर राजस्व व वन विभाग के अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती रही, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से लगभग 250 अवैध कच्चे निर्माण ध्वस्त कर जमीन खाली कराई गई। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध जताने की कोशिश भी की गई, लेकिन महिला पुलिस और वन विभाग की टीम ने स्थिति को संभालते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी। बताया गया कि संबंधित भूमि पर पूर्व में कराए गए पौधरोपण को नुकसान पहुंचाकर अवैध कब्जा किया गया था।
विज्ञापन
प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही खाली कराई गई भूमि पर दोबारा वृक्षारोपण कराया जाएगा और नियमित निगरानी रखी जाएगी, ताकि भविष्य में दोबारा कब्जा न हो सके।
