मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bulldozer runs on illegal encroachment 100 bigha forest land encroachment free

Chandauli News: अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, 100 बीघा जंगल कि जमीन अतिक्रमण मुक्त.

"चंद्रप्रभा रेंज के रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि करीब एक माह पूर्व अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्देशों की अनदेखी किए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जंगल की भूमि पर शीघ्र ही वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।"

chandauli

9:30 PM, Feb 9, 2026

Share:

Chandauli News: अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, 100 बीघा जंगल कि जमीन अतिक्रमण मुक्त.
logo

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौजूद चंद्रप्रभा और चकिया रेंज के अधिकारी और वनकर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया तहसील अंतर्गत चंद्रप्रभा रेंज के राजदरी सेक्शन तलरा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 25 हेक्टेयर यानी लगभग 100 बीघा जंगल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नायब तहसीलदार एवं रेंजर अखिलेश दुबे और अश्विनी चौबे के नेतृत्व में जेसीबी मशीन लगाकर अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया।

Img

वन विभाग के अनुसार राजदरी सेक्शन तलरा क्षेत्र में वर्षों से दर्जनों लोगों द्वारा जंगल की भूमि पर अवैध रूप से खेती की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान सरसों, तीसी और चना की लहलहाती फसलों को भी जेसीबी मशीन से नष्ट कराया गया। विभाग का कहना है कि बीते 20–25 वर्षों से प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में जंगल की जमीन पर अवैध खेती हो रही थी। 

चंद्रप्रभा रेंज के रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि करीब एक माह पूर्व अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्देशों की अनदेखी किए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जंगल की भूमि पर शीघ्र ही वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, ताकि वन क्षेत्र को दोबारा हरा-भरा बनाया जा सके। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण पर और अधिक सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Img

कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चकिया व नौगढ़ तहसील के वन विभाग के अधिकारी, चकिया कोतवाली पुलिस तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार, रेंजर अखिलेश दुबे, डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, एसएसआई गोबिंद सिंह सहित बड़ी संख्या में वनकर्मी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.