मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bulldozer runs on pwd land encroachment demolished from fish market to vip gate

Chandauli News: पीडब्ल्यूडी जमीन पर चला बुलडोजर, मछली मंडी से VIP गेट तक अतिक्रमण ध्वस्त.

"एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। यह अभियान अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अन्य चिन्हित स्थानों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

6:35 PM, Apr 30, 2026

Share:

Chandauli News: पीडब्ल्यूडी जमीन पर चला बुलडोजर, मछली मंडी से VIP गेट तक अतिक्रमण ध्वस्त.
logo

मस्जिद में अवैध अतिक्रमण को खुद ही तोड़ते मस्जिद कमेटी के लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील के मुगलसराय मार्किट में गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। मछली मंडी से वीआईपी गेट तक चले इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अभियान के पहले दिन 500 मीटर तक अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में तमाशबिन मौके पर मौजूद रहे। 

Img

पीडीडीयू नगर एसडीएम अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में चले इस अभियान में चार जेसीबी मशीनों की मदद से टीनशेड, अस्थायी दुकानें और अन्य अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान नगर पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सैना, सीओ अरुण कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सहित कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मुस्तैद रही।

कार्रवाई के दौरान पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने एक धार्मिक ढांचे (मस्जिद) के कुछ हिस्सों को भी हटाया गया, जबकि उसकी ऊंची मीनार को देखते हुए संबंधित कमेटी को 48 घंटे के भीतर स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से पूरे इलाके में गहमागहमी बनी रही। बुलडोजर चलते देख कई अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य के तहत जीटी रोड पर 48 फीट की नापी में आने वाले सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

Img

एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। यह अभियान अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अन्य चिन्हित स्थानों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटने से जीटी रोड पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और बाजार व्यवस्था भी बेहतर होगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.