मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bulldozer started again after three days old sp office on gt road razed to the ground

Chandauli News: तीन दिन बाद फिर चला बुलडोजर, जीटी रोड पर पुराना सपा कार्यालय जमींदोज.

"पीडीडीयू नगर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि जीटी रोड चौड़ीकरण परियोजना के तहत सड़क किनारे बने अवैध और चिन्हित निर्माणों को हटाया जा रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।"

chandauli

8:41 PM, May 8, 2026

Share:

Chandauli News: तीन दिन बाद फिर चला बुलडोजर, जीटी रोड पर पुराना सपा कार्यालय जमींदोज.
logo

जीटी रोड पर स्थित पुराने सपा कार्यालय को गिराता जेसीबी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। पीडीडीयू नगर में तीन दिन के विराम के बाद एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया। शुक्रवार को जीटी रोड किनारे अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान पुराने सपा कार्यालय को भी जमींदोज कर दिया गया। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। 

Img

एसडीएम, सीओ और नगर पालिका प्रशासन की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी विभाग ने कार्रवाई कराई। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के नेतृत्व में बुलडोजर चलाकर सड़क की जद में आने वाले निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ता मौके पर पार्टी का झंडा लेकर मौजूद रहे, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई के बीच केवल तमाशबीन बने दिखाई दिए। बुलडोजर चलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हलचल बनी रही।

विज्ञापन

Img

पीडीडीयू नगर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि जीटी रोड चौड़ीकरण परियोजना के तहत सड़क किनारे बने अवैध और चिन्हित निर्माणों को हटाया जा रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।#ChandauliNews #BulldozerAction #Mughalsarai #GTRoad #BreakingNews


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.