Chandauli News: दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, सपा कार्यालय पर कार्रवाई से मचा हड़कंप.
"एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर जो भी अतिक्रमण है, उसे हटाया जा रहा है। जो लोग स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं, उन्हें मोहलत दी जा रही है। सपा कार्यालय भी अतिक्रमण की जद में था, जिसे हटाने के लिए समय दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।"
chandauli
7:33 PM, May 1, 2026
Share:


मुगलसराय सपा कार्यालय पर बुलडोजर करवाई
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। डीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जीटी रोड पर कार्रवाई जारी रखी। डीडीयू जंक्शन के सामने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
अभियान के दौरान जीटी रोड पर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर भी बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई से पहले सपा नेताओं और एसडीएम के बीच जमकर नोकझोंक हुई। सपा नेताओं का दावा था कि कार्यालय पार्टी के नाम दर्ज है, लेकिन एसडीएम को दिखाए गए दस्तावेज में वह जमीन वर्षों पहले नगर पालिका चुंगी के नाम दर्ज पाई गई। दस्तावेज स्पष्ट होने के बाद एसडीएम अनुपम मिश्रा ने तत्काल बुलडोजर लगवाकर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। जेसीबी चलते ही सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव बैकफुट पर आ गए और प्रशासन से मोहलत की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि वे खुद अपने हाथों से निर्माण हटाएंगे, जिस पर प्रशासन ने सीमित समय की मोहलत दी।
विज्ञापन
अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने भी खुद ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें भी कुछ समय दिया। दूसरे दिन की कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रशासन ने साफ कर दिया कि 2 मई की सुबह से फिर अभियान चलाया जाएगा। यह पूरी कार्रवाई एसडीएम पीडीडीयू नगर अनुपम मिश्रा, सीओ अरुण कुमार सिंह और नगर पालिका परिषद के ईओ राजीव सक्सेना के नेतृत्व में की गई। जीटी रोड पर 48 फुट की नापी के दायरे में आने वाले सभी अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर जो भी अतिक्रमण है, उसे हटाया जा रहा है। जो लोग स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं, उन्हें मोहलत दी जा रही है। सपा कार्यालय भी अतिक्रमण की जद में था, जिसे हटाने के लिए समय दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
