Chandauli News: बिना लाइसेंस चल रही मीट मुर्गा दुकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई.
"एसडीएम ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि बिना लाइसेंस व नियमों के विपरीत संचालित मीट मुर्गा दुकानों पर कठोर कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी"
chandauli
7:55 PM, Dec 26, 2025
Share:


चिकन शॉप पर चलता बुलडोजर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। शासन के निर्देश पर लगातार अवैध तरीके से संचालित चिकन और मीट शॉप पर कार्रवाई जारी है। इस क्रम में पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र में एसडीएम, नगर पालिका EO और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान पड़ाव इलाके में और चकिया मोड़ तिराहे के पास पर मीट व मुर्गे की दुकानों के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की साथ ही अवैध अभिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई।
एसडीएम के निर्देश पर फूड सेफ्टी एवं नगर प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए जेसीबी मशीन से अवैध दुकानों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभियान का नेतृत्व फूड विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर कुलदीप सिंह ने किया। मौके पर एसडीएम मुगलसराय अनुपम मिश्रा तथा एसडीएम/ईओ राजीव मोहन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि बिना लाइसेंस व नियमों के विपरीत संचालित मीट मुर्गा दुकानों पर कठोर कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की कार्रवाई से आसपास के मीट मुर्गा दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान समेटते नजर आए, जबकि कुछ दुकानों को जेसीबी की मदद से अतिक्रमण सहित पूरी तरह हटाया गया।
इस दौरान ईओ राजीव मोहन सक्सैना, असिस्टेंट फूड्स कमिश्नर कुलदीप सिंह, सफाई नायक राजेंद्र चौरसिया, बृजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।



