Chandauli News: बुलेट-डीसीएम की आमने-सामने टक्कर, पूर्व सैनिक की मौत.
"शहाबगंज थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल डीसीएम वाहन और चालक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
7:06 PM, Apr 19, 2026
Share:


टक्कर में क्षतिग्रस्त बुलेट बाइक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर खुर्द गांव के पास चकिया-चंदौली मार्ग पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेश यादव (45 वर्ष) निवासी महमदपुर, कैथवलिया (जनपद गाजीपुर) के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में नौगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। रविवार सुबह ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौटते समय फत्तेपुर खुर्द के पास ब्रेड लदी डीसीएम से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
