ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bullet fired for girlfriend after arrest the accused folded his hands and said he will never make such a mistake again

Chandauli News: गर्लफ्रेंड के लिए चली गोली, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले आरोपी,अब कभी ऐसी गलती नहीं करेंगे.

"पुलिस कस्टडी में तीनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाई दिए। उन्होंने कैमरे के सामने कहा कि गुस्से और आवेश में बड़ी गलती हो गई और अब भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेंगे। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।"

chandauli

6:20 PM, May 23, 2026

Share:

Chandauli News: गर्लफ्रेंड के लिए चली गोली, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले आरोपी,अब कभी ऐसी गलती नहीं करेंगे.
logo

अलीनगर पुलिस की खातेदारी के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगते आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूर गांव में गर्लफ्रेंड को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। लव ट्रायंगल में फंसे युवकों के बीच तनाव इतना बढ़ा कि युवक के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपी पुलिस कस्टडी में हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। उन्होंने कहा कि अब जीवन में दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे।

Img

पुलिस के अनुसार खजूर गांव निवासी रितेश पासवान और नाथूपुर निवासी रवि किशन यादव के बीच एक युवती से दोस्ती को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले युवती की दोस्ती रवि किशन से थी, लेकिन बाद में उसकी नजदीकियां रितेश पासवान से बढ़ गईं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ता गया। 17 मई 2026 को फोन पर गाली-गलौज और धमकी के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ रितेश के घर पहुंच गए। आरोप है कि घर के बाहर पहुंचकर उन्होंने रितेश को बाहर बुलाया। इस दौरान छत से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। तभी साथियों के उकसाने पर अंकित यादव ने तमंचे से रितेश पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली रितेश को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन

Img

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए अलीनगर पुलिस ने चंदरखा अंडरपास के पास से तीन आरोपियों अंकित यादव, मृत्युंजय मौर्या उर्फ गुल्लू और रवि किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड बाइक बरामद की है। पुलिस कस्टडी में तीनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाई दिए। उन्होंने कैमरे के सामने कहा कि गुस्से और आवेश में बड़ी गलती हो गई और अब भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेंगे। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.