ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bullet fired in farewell dispute accused licensed weapon holder arrested tension in village

Chandauli News: विदाई के विवाद में चली गोली, आरोपी लाइसेंसी शस्त्रधारी गिरफ्तार, गांव में तनाव.

"इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा"

chandauli

4:22 PM, Dec 10, 2025

Share:

Chandauli News: विदाई के विवाद में चली गोली, आरोपी लाइसेंसी शस्त्रधारी गिरफ्तार, गांव में तनाव.
logo

AI निर्मित तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के रोहाखी गांव में मंगलवार की देर रात वधू की विदाई को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक मोड़ ले लिया। ससुराल पक्ष से आए युवक ने बीच-बचाव कर रहे ग्रामीण पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं, लेकिन गांव में दहशत फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Img

जानकारी के अनुसार पचपरा निवासी सतीश गुप्ता के बेटे की शादी वर्ष 2019 में बिहार के कैमूर जिले में हुई थी। उस समय विवाह की अगुवाई रोहाखी गांव के शगल गुप्ता ने की थी। दूल्हा पक्ष के शंभू गुप्ता सहित कुछ लोग वधू को लेकर असंतुष्ट थे और यह नाराजगी भीतर ही भीतर बनी रही। मंगलवार को लड़की की विदाई के दौरान यह विवाद एक बार फिर उभर आया। देर रात करीब 1 बजे शंभू गुप्ता रोहाखी गांव पहुंचा और शगल गुप्ता से कहासुनी शुरू कर दी। बात बढ़ी तो शंभू ने लाइसेंसी बंदूक निकालकर फायर कर दिया। अचानक गोली चलने की आवाज से पूरा गांव सहम गया।

विज्ञापन

Img

सूचना मिलते ही इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शंभू गुप्ता को वहीं से गिरफ्तार कर लिया तथा तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फायरिंग में उपयोग हुआ खोखा और आरोपी की लाइसेंसी बंदूक पुलिस ने बरामद कर ली। शस्त्र के दुरुपयोग, भय फैलाने और अन्य गंभीर धाराओं में शंभू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात घटना के बाद रोहाखी गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय लोगों में रोष है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.