Chandauli News: दबंगों का कहर, पैसे मांगने पर परिवार पर लाठी डंडे से हमला, वीडियो वायरल.
"पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी"
chandauli
6:45 PM, Nov 10, 2025
Share:


हॉकी स्टिक से हमला करता दबंग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में रविवार को पैसे लौटाने की मांग करने पर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने लाठी, हॉकी और डंडों से महिला समेत तीन बेटों की बेरहमी से पिटाई की, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल महिला और उसके तीन पुत्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



