Chandauli News: मिठाई की दुकान पर दबंगई, दबंग ने दी गाली-गलौज और धमकी, CCTV वीडियो वायरल.
"मुग़लसराय कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि मामलर में जांच कार उचित कार्यवाई कि जाएगी। किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। चाहे वह कोई भी क्यों ना हो।"
chandauli
4:46 PM, Mar 16, 2026
Share:


मिठाई की दुकान पर पहुंच कर प्रीत के बेटे रोहित को धमकाते पिता पुत्र और साथी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुढ़कला-चकिया रोड पर स्थित अन्नपूर्णा मिष्ठान की दुकान पर दबंगई और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता निगम ने आरोप लगाया है कि रविवार रात करीब आठ बजे एक मन बढ़ दबंग किस्म का सुनील गुप्ता अपने बेटे और अपने साथी प्रिंस उर्फ़ पकौड़ी के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी देने लगा। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी सुनील गुप्ता अपने बेटे प्रदीप गुप्ता उर्फ़ सोनू व एक अन्य युवक के साथ दुकान पर आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके बेटों के साथ भी बदसलूकी की। आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया।
विज्ञापन
सुनीता निगम का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार दुकान पर आकर गाली-गलौज कर चुका है। उनका आरोप है कि दुकान किराए पर न देने की वजह से वह उनसे नाराज रहता है और इसी को लेकर अक्सर विवाद करता है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण कर पहले से दुकान चला रहा है और अपने प्रभाव का हवाला देकर दबाव बनाता है। वही पिता के बेटे ने बताया कि जब वह मामले की सूचना घटना के बाद पुलिस पिकेट पर देने गया तो वहां मौजूद चौकी इंचार्ज में तुम चलो मैं आ रहा हूं खाने की बात कर टाल दिया।
आपको बता दें सुनील गुप्ता ने एक गिरोह बनाकर चकिया मोड़ तिराहे पर पीडब्लूडी कि जमीन पर अवैध तरीके से कब्ज़ा कर लिया और रुपया लेकर दुसरो को भी कब्जा कराया। ये सब पुलिस पिकेट के पास हुआ। यही नहीं अपने आप को मुग़लसराय बीजेपी विधायक का करीबी बताकर खुलेआम बिजली के खम्भे से तार खींचकर दुकान में बिजली का इस्तेमाल कर रहा है। वो भी बिना बिजली कनेक्शन लिए हुये। जबकि बिजली विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है। घटना के बाद सुनीता निगम ने मुगलसराय कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
