Chandauli News: बुर्जुग महिला की बिजली करंट से मौत, दो स्कूली बच्चों को लगा करंट का झटका.
"ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यदि लगाई गई केबल की जांच पूर्व में की गई होती, तो शायद ऐसी घटना नहीं होती। संयोग से अच्छा रहा कि स्कूल का गेट बंद था"
chandauli
11:33 PM, Aug 27, 2025
Share:


मृतक महिला बेचनी देवी की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। तेनुवट गांव के पीएम श्री परिषदीय विद्यालय मार्ग पर बुधवार को सुबह लोहे की तार की सपोर्ट लगी केबिल तार टूटकर गिरा हुआ था। तार की चपेट में आने से स्कूल जाने वाली दो छात्राओं को करंट का झटका लगा। वहीं घास काट रही 72 वर्षीय बेचना देवी करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। घटना के बाद गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल और सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। करीब तीन घंटे बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तार को हटवाया। घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है।
रोते-बिलखते परिजन
तेनुवट गांव के झेंगुरी विश्वकर्मा की 72 वर्षीय पत्नी बेचना देवी सुबह पशुओं के लिए घास काटने के लिए साढ़े आठ बजे करीब पीएम श्री परिषदीय स्कूल के पास गई थीं। इसी बीच देर से स्कूल जा रही कक्षा दो की छात्रा अंशिका और संजय प्रजापति को करंट का झटका लगने पर वे गिर गए। हालांकि शिक्षकों की तत्परता से बच्चे सुरक्षित रहे। वहीं स्कूल की बाउंड्री के बगल में एक पतली मार्ग पर घास काट रही बुजुर्ग 72 वर्षीय बेचना देवी टूटी केबल तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक महिला बेचनी देवी की फाइल फोटो
घटना की जानकारी होने पर परिजन कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यदि लगाई गई केबल की जांच पूर्व में की गई होती, तो शायद ऐसी घटना नहीं होती। संयोग से अच्छा रहा कि स्कूल का गेट बंद था। इस बाबत अवर अभियंता पत्तू राम यादव ने बताया कि घटना को लेकर विभागीय रिपोर्ट भेजी गई है। स्कूल से निजी ट्यूबवेल तक गई बिजली के केबल तार खींचे जाने की जांच की जा रही है। इस मौके पर नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल, एसएसआई वरूणेन्द्र राय, कानूनगो प्यारे लाल, लेखपाल आलोक पांडेय, मुसाफिर प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



