ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news by worshiping havan the sps wished for the longevity of sp supremo akhilesh yadav 04082025 u_x mK

Chandauli News: हवन पूजन कर सपाइयों ने कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना.

Chandauli News: हवन पूजन कर सपाइयों ने कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना.

12:00 AM, Jul 1, 2025

Share:

Chandauli News: हवन पूजन कर सपाइयों ने कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर पूरे प्रदेश में तरह-तरह के आयोजन किए गए। इसी क्रम में जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संतोष यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की।

पूर्व मुख्यमंत्री यूपी और सपा सांसद अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के घोंघारू वीर बाबा मंदिर में भगवान शिव के सामने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सपा नेता संतोष यादव के नेतृत्व में हवन पूजन किया गया। हवन पूजन के दौरान अखिलेश यादव की तस्वीर को हवन कुंड के पास रखकर विधिवत मंत्र उपचार के बीच हवन संपन्न हुआ। इस दौरान संतोष यादव सहित सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की तस्वीर को टीका लगाया और उनको मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। हवन समापन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने "अखिलेश यादव दीर्घायु हो" की जयकारा भी लगाया।

विज्ञापन

इस दौरान सपा नेता संतोष यादव ने कहा, "गरीब मजलूमों युवाओं के नेता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश के मसीहा अखिलेश यादव के जन्मदिन पर हम ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही गरीब मजलूम को उनका हक मिल पाएगा। हमने ईश्वर से प्रार्थना की है कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बने और प्रदेश की जनता खुशहाली, अमन-चैन के साथ रह सके।"


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.