मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cabinet minister anil rajbhar claimed bjp s victory in the elections of five states

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की जीत का दावा.

"मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। स्मार्ट मीटर को लेकर उन्होंने बताया कि एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं की बिजली कम बैलेंस होने पर भी 30 दिनों तक नहीं काटी जाएगी।"

chandauli

11:04 PM, Apr 25, 2026

Share:

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की जीत का दावा.
logo

अपने आवास पर जनता से मिलती है कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शनिवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने बउरहिया काली माता मंदिर पहुंचकर भंडारे के समापन के बाद अधिकारियों के साथ श्रमदान भी किया।

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। स्मार्ट मीटर को लेकर उन्होंने बताया कि एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं की बिजली कम बैलेंस होने पर भी 30 दिनों तक नहीं काटी जाएगी।

विज्ञापन

राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने आगामी 4 मई को होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार की लोकप्रियता बढ़ी है, जिससे विपक्षी दलों में बेचैनी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फगुईया गांव के ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.