Chandauli News: पूजा समिति के पदाधिकारियों से चर्चा करते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर.
“कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दूसरे दिन भी तेंदुईपुर स्थित आवास पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने दिवाली और डाला छठ को देखते हुए मंदिरों, सरोवरों की सफाई, सुरक्षा और पानी की व्यवस्था समय से सुनिश्चित कराने को कहा।”
chandauli
5:53 PM, Nov 4, 2026
Share:


सकलडीहा में पूजा समिति के पदाधिकारियों से चर्चा करते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेंदुईपुर स्थित अपने आवास पर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने दिवाली और डाला छठ महापर्व को देखते हुए मंदिरों व सरोवरों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था समय से सुनिश्चित कराने को कहा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों की तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान सकलडीहा, चहनिया और नईबाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारियों और किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं।
कैबिनेट मंत्री ने हाईवे निर्माण के अधूरे कार्य को पूरा कराने और भोजापुर में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से कराने का निर्देश दिया। व्यापारियों ने सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पशु आश्रय केंद्र भेजने और सकलडीहा के प्राचीन सरोवर व घाटों की सफाई नहीं होने की समस्या उठाई। इस पर मंत्री ने सीडीओ और डीपीआरओ को दिवाली व डाला छठ से पहले सरोवरों की सफाई और उनमें पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन
वहीं, चहनिया के एक व्यापारी ने भूमि संबंधी समस्या रखी, जिस पर मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व और भूमि से जुड़े मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करने को कहा। इसके अलावा सकलडीहा स्टेशन मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया। इस दौरान सूरज सिंह, कमलेश यादव, रतेन्द्र राजभर, लल्लू खां, अनूप गुप्ता, राहुल राजभर, अक्षय, अभिषेक, विकास राय और मनोज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



