ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news district magistrate in charge listened to the problems of the complainants gave instructions to the officials

Chandauli News: प्रभारी जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश.

“चंदौली कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में प्रभारी जिलाधिकारी आर जगत साई ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को स्थलीय जांच कर समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।”

chandauli

6:04 PM, Nov 4, 2026

Share:

Chandauli News: प्रभारी जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश.
logo

कलेक्ट्रेट में सुनवाई करते प्रभारी जिलाधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में बुधवार को प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं रखीं। इस दौरान राजस्व, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, भूमि विवाद और अतिक्रमण सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।

प्रभारी जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए। प्रत्येक प्रकरण की स्थलीय जांच कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को प्रभावी राहत मिल सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.