ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cabinet minister anil rajbhar gave instructions the temple should be better arrangements for the gods and goddesses

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दिए निर्देश, देवी-देवताओं के मंदिर का हो बेहतर प्रबंध.

"मंत्री अनिल राजभर ने एसडीएम और तहसीलदार को मंदिर का निर्माण कार्य पूरा किए बिना और मूर्ति स्थापित हुए बिना मंदिर परिसर का ध्यान रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान टिमिलपुर में सचिव की मनमानी के कारण बनवासियों का आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने पर नाराजगी जताई। शीघ्र बेहर हुए लोगों का पीएम आवास बनवाने का निर्देश दिया"

chandauli

11:11 AM, Aug 29, 2025

Share:

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दिए निर्देश, देवी-देवताओं के मंदिर का हो बेहतर प्रबंध.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा. 

चंदौली। जनपद मुख्यालय से सैदपुर तक हाइवे सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से नामित कार्यदायी संस्था की ओर से किया जा रहा है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था कई जगह मंदिर का निर्माण पूरा कराए बगैर और मूर्ति की स्थापना किए मंदिर परिसर को तोड़कर छोड़ रही है। बुधवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने तहसील प्रशासन को निगरानी रखते हुए कार्यदायी संस्था की ओर से मंदिर निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही हाइवे निर्माण में बेघर हुए बनवासियों सहित अन्य ग्रामीणों का आवास निर्माण कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया।

Img

सकलडीहा में हाईवे निर्माण के दौरान टिमिलपुर में भगवान राम, लक्ष्मण और सबरी माता का मंदिर तोड़ दिया गया। मूर्ति स्थापना किए बिना छोड़ दिया गया है। इसके अलावा, ईटवा में दैयत्रता बाबा की पिंडी हटाकर छोड़ दी गई है। इसके अलावा, कई मंदिरों में भगवान की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है। ग्रामीणों को खुद कराना पड़ रहा है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था अपना काम पूरा कराने के लिए अधिकारियों से लेकर आम लोगों को गुमराह कर रही है। नागेपुर में प्राचीन काली माता मंदिर का निर्माण कार्य पूरा किए बिना मंदिर तोड़ने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन

Img

मंत्री अनिल राजभर ने एसडीएम और तहसीलदार को मंदिर का निर्माण कार्य पूरा किए बिना और मूर्ति स्थापित हुए बिना मंदिर परिसर का ध्यान रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान टिमिलपुर में सचिव की मनमानी के कारण बनवासियों का आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने पर नाराजगी जताई। शीघ्र बेहर हुए लोगों का पीएम आवास बनवाने का निर्देश दिया। अंत में कई गांवों के लोगों की समस्या सुनकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, कोतवाल अतुल प्रजापति, लक्ष्मी कांत मिश्रा सहित अन्य रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.