मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cabinet minister anil rajbhar listened to public problems gave instructions to officials

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश.

"कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहा है। डबल इंजन सरकार में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित माहौल में आगे बढ़ रही हैं।"

chandauli

7:29 PM, Feb 24, 2026

Share:

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश.
logo

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने गृह आवास पर जनसमस्या सुनते हुए.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मंगलवार को अपने गृह आवास पर जनता से रूबरू हुए। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। मंत्री ने आजमगढ़ में आयोजित महाराजा सुहेलदेव जयंती कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंच रही हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहा है। डबल इंजन सरकार में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित माहौल में आगे बढ़ रही हैं।

मंत्री ने जिले के सीएमओ, बीएसए, डीएम और एसपी से फोन पर वार्ता कर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव ‘अजीत’ सहित अन्य अनुदेशकों ने मंत्री से मुलाकात कर बढ़े मानदेय के लिए सरकार का आभार जताया। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.