Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सकलडीहा को आदर्श तहसील बनाने का किया वादा, अधिवक्ताओं से मांगे सुझाव.
"कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा सकलडीहा तहसील को प्रदेश की आदर्श तहसील बनाने के लिए अधिवक्ताओं का सहयोग और सुझाव जरूरी है। उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाए और तहसील को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाए।"
chandauli
12:47 PM, Mar 8, 2026
Share:


कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को मोमेंट तो देकर स्वागत करते अधिवक्ता
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को तहसील सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शामिल हुए। उन्होंने निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष जनार्दन मिश्र और महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा सहित बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अधिवक्ताओं के हित में कई घोषणाएं कीं। उन्होंने डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की मांग पर अधिवक्ता भवन, लाइब्रेरी और दो कूलर वाटर की व्यवस्था उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि सकलडीहा तहसील को प्रदेश की आदर्श तहसील बनाने के लिए अधिवक्ताओं का सहयोग और सुझाव जरूरी है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि उनके पिता और पूर्व विधायक स्व. रामजीत राजभर ने अपने कार्यकाल में सकलडीहा तहसील और महुजीनाल पुलिया के निर्माण के लिए प्रयास कर स्वीकृति दिलाई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाए और तहसील को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाए। समारोह के दौरान अध्यक्ष जनार्दन मिश्र, महामंत्री आशुतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, संयुक्त सचिव सुभाष चंद्र भारती सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को मंत्री अनिल राजभर, उपजिलाधिकारी कुंदन राजकपूर, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव और सीओ स्नेहा तिवारी ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं की ओर से मंत्री का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया गया।
