मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cabinet minister anil rajbhar s assurance prices of petrol and diesel will not increase public should not be worried

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का आश्वासन, नहीं बढ़ेगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता ना हो परेशान.

"आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दावा किया कि भाजपा को पांच राज्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे और दक्षिण भारत में भी पार्टी की स्थिति मजबूत होगी।"

chandauli

11:03 PM, Apr 5, 2026

Share:

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का आश्वासन, नहीं बढ़ेगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता ना हो परेशान.
logo

अपने आवाज पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).

चंदौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बावजूद भारत में कीमतें नियंत्रित हैं और आगे भी नहीं बढ़ेंगी। रविवार को अपने नागेपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जनहित में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जनता के साथ खड़ी है और संकट के समय राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की योगी सरकार भी इसी दिशा में काम कर रही है, जिससे आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। 

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग गैस सिलेंडर जैसे मुद्दों को लेकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर कमर्शियल गैस की कमी के बावजूद भारत वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए जरूरतों को पूरा कर रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने दावा किया कि भाजपा को पांच राज्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे और दक्षिण भारत में भी पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.