ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news cabinet minister anil rajbhar said that the service of parents is the partner of virtue 04082025 oo_XFA

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा माता-पिता की सेवा से होते हैं पुण्य के भागीदार.

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा माता-पिता की सेवा से होते हैं पुण्य के भागीदार.

12:00 AM, Jun 28, 2025

Share:

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा माता-पिता की सेवा से होते हैं पुण्य के भागीदार.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा।

चंदौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपनी माता फूला देवी की पांचवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को सादगी के साथ मनाए। इस दौरान विद्वान पंडितों के माध्यम से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और अखंड भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। देर शाम तक भंडारे का आयोजन हुआ। वर्ष 2020 में 27 जून को माता फूला देवी का निधन हो गया था, जिनके यादगार में हर साल भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन होता है। शुक्रवार को अखंड भजन कीर्तन के समापन के बाद भंडारे का आयोजन देर शाम तक हुआ, जिसमें कई लोग शामिल हुए। इसके पहले मंत्री अनिल राजभर पत्नी उषा देवी और बेटी प्रज्ञा और श्रेया तथा बेटा बाबू के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। माता-पिता भगवान के स्वरूप होते हैं। उन्होंने सभी युवाओं और बेटियों को अपने माता-पिता के मार्गदर्शन में चलने और सम्मान करने का आवाहन किया। अंत में विद्वान पंडित आचार्य राजेश चौबे के नेतृत्व में पूजा-पाठ के बाद भंडारा कराया गया। इस मौके पर रिंकू राजभर, रतेन्द्र, मनोज शर्मा, रामलखन पटवा, राजेश्वर सिंह, सुभाष, रमाशंकर, अरविंद, राहुल अग्रहरी, कमलेश यादव, मनीष, लल्लू आदि रहे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.