मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cabinet minister anil rajbhar said there is no shortage of gas cylinders there could be a problem of booking

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा, गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, बुकिंग की हो सकती है समस्या.

"कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा, उन्होंने कहा कि सरकार की छवि धूमिल करने वाले अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।"

chandauli

7:41 PM, Mar 16, 2026

Share:

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा, गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, बुकिंग की हो सकती है समस्या.
logo

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर जानकारी देते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार को अपने गृह आवास नागेपुर में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान चंदौली, मुगलसराय, चकिया और नौगढ़ से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिन्हें सुनकर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने गैस सिलेंडर की समस्या पर कहा कि सरकार के पास गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति के बावजूद भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर है और देश में गैस की आपूर्ति सामान्य है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं बुकिंग से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है, जिसके समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। कालाबाजारी, जमाखोरी और अनावश्यक स्टॉक करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस वितरण सुनिश्चित किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी और डीलर जिम्मेदार होंगे।

जनसुनवाई के दौरान मंत्री ने बिजली, राजस्व और थाना स्तर से जुड़ी समस्याओं पर भी अधिकारियों को फोन कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की छवि धूमिल करने वाले अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर कमलेश, अरविंद राजभर, गोपाल राजभर, रतेन्द्र, जेपी रावत, अभिषेक, सुनील पांडेय और बृजेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.