Chandauli News: बाढ़ प्रभावितो को कैबिनेट मंत्री ने वितरित किया बाढ़ रहत सामग्री, दिया हर संभव का भरोसा.
"बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर सजय निषाद ने बाढ़ प्रभावित 300 लोगों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए"
chandauli
10:56 AM, Sep 7, 2025
Share:


बाढ़ प्रभावितों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित करते कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.
चंदौली। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सजय निषाद शनिवार की शाम बबुरी कस्बे के अशोक इंटर कॉलेज में आयोजित बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की, बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। इसके साथ ही उन्होंने उन समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। सदर तहसील क्षेत्र में चंद्रप्रभा नदी और गड़ई नदी के उफान के बाद आई बाढ़ ने दर्जनों गांवों को प्रभावित किया, किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, कई लोगों के मकान गिर गए और क्षतिग्रस्त हो गए। शनिवार को आयोजित बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर सजय निषाद ने बाढ़ प्रभावित 300 लोगों को राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। किसी भी हाल में प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि यदि किसी बाढ़ पीड़ित परिवार का नाम छूट गया है, तो तत्काल उनका सर्वे कराकर उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ी है। जिन लोगों के मकान बाढ़ से गिर गए हैं, उन्हें जल्द ही आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा।



