मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cabinet minister listened to the problems of the public gave instructions to the officials

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश.

"कैबिनेट मंत्री ने हाल ही में आग से फसल नुकसान की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया।"

chandauli

9:43 PM, Apr 12, 2026

Share:

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश.
logo

आवास पर मौजूद जनता की बात सुनते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर है

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को अपने गृह निवास नागेपुर में दूसरे दिन भी जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने तहसील प्रशासन द्वारा शिकायतों के निस्तारण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समस्याओं का समय से समाधान किया जाए। वहीं स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही शिकायतों पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया है और जल्द ही ऊर्जा मंत्री से वार्ता कर समाधान कराया जाएगा। मंत्री ने हाल ही में आग से फसल नुकसान की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया। 

विज्ञापन

साथ ही तहसील मुख्यालयों पर पानी से भरी बड़ी दमकल गाड़ियों की व्यवस्था कराने की बात कही। इस मौके पर विजय पांडेय, शिवमंगल बियार, सूरज सिंह, कमलेश यादव, रतेन्द्र, अरविंद राजभर, गोपाल राय, अच्छे, अभिषेक, रानू राजभर, मुन्ना बकाटू, मोनू चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.