ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cabinet minister s convoy stuck in jam due to negligence of the executive body

Chandauli News: कार्यदायी संस्था की लापरवाही से जाम में फंसा कैबिनेट मंत्री का काफिला.

"सकलडीहा कस्बे में जाम में फंसे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर एक मेडिकल की दुकान पर जाकर बैठ गए। करीब तीस मिनट से अधिक समय बाद भी जाम से निजात नहीं मिलने पर मंत्री ने सकलडीहा कोतवाली पुलिस को सूचित करते हुए जाम हटवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था की मनमानी ढंग से वाहनों के खड़ा करने पर नाराजगी जताई"

chandauli

7:23 PM, Oct 13, 2025

Share:

Chandauli News: कार्यदायी संस्था की लापरवाही से जाम में फंसा कैबिनेट मंत्री का काफिला.
logo

सकलडीहा में जाम में फंसा मंत्री अनिल राजभर का काफिला

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा. 

चंदौली। सकलडीहा में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एक ओर ढलाई का कार्य और दूसरी ओर बड़े वाहनों को खड़ा कर दिया जा रहा है। जिसके कारण सकलडीहा अलीनगर तिराहा से लेकर सकलडीहा सघन तिराहा तक वाहनों की लंबी कतार लग रही है। जाम को छुड़ाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। सोमवार को मंत्री का काफिला करीब 40 मिनट तक जाम में फंसा रहा। कोतवाली पुलिस के अथक प्रयास के बाद काफिला निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

Img

सकलडीहा में सड़क निर्माण के दौरान एक ओर सड़क ढाल देने के कारण मार्ग वन वे हो गया है। सड़क ढलाई के दौरान कार्यदायी संस्था के बड़े-बड़े वाहन से लेकर जेसीबी भी वन वे मार्ग पर खड़ा कर दिया जा रहा है, जिससे सकलडीहा अलीनगर तिराहा से चहनिया, कमालपुर, धानापुर और चंदौली जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। सुबह कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने आवास से ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद वाराणसी जा रहे थे, लेकिन जाम के कारण मंत्री का सभी वाहन जाम में फंस गया।

विज्ञापन

Img

जाम को देखते हुए मंत्री अनिल राजभर एक मेडिकल की दुकान पर जाकर बैठ गए। करीब तीस मिनट से अधिक समय बाद भी जाम से निजात नहीं मिलने पर मंत्री ने कोतवाली पुलिस को सूचित करते हुए जाम हटवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था की मनमानी ढंग से वाहनों के खड़ा करने पर नाराजगी जताई। कोतवाली पुलिस और मंत्री स्कार्ट में लगे पुलिसकर्मियों के अथक प्रयास के बाद जाम से छुटकारा मिलने पर मंत्री वाराणसी के लिए रवाना हुए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.