ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news canal lining sank as soon as water was released into the canal questions raised on the quality of construction worth crores

Chandauli News: नहर में पानी छोड़ते ही नहर लाइनिंग धंसी, करोड़ो के निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल.

"किसानों का कहना है कि यदि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो माइनर के तटबंध टूटने का खतरा बना रहेगा, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होगी। उन्होंने उच्चाधिकारियों से पूरे निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है"

chandauli

2:03 PM, Jan 7, 2026

Share:

Chandauli News: नहर में पानी छोड़ते ही नहर लाइनिंग धंसी, करोड़ो के निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल.
logo

नहर में पानी छोड़ने के बाद ध्वस्त हुआ नहर का साइड वाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज ब्लॉक क्षेत्र में आदर्श नहर निर्माण योजना के तहत राइट कर्मनाशा नहर से निकली राजवाहों व माइनरों में सिंचाई विभाग द्वारा लाइनिंग व पुलिया निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। हालांकि, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी के आरोप सामने आ रहे हैं। गोविन्दीपुर माइनर में ढुन्नू (चुन्नू) गांव के पास बन रही छलके व लाइनिंग सोमवार को नहर में पानी छोड़े जाने के बाद दबाव नहीं झेल सकी और लाइनिंग में दरार आकर धंस गई।

Img

बताया जा रहा है कि माइनर की पटरियों को मजबूत करने और तटबंधों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छलके, पुल व लाइनिंग का निर्माण किया जा रहा है, ताकि पानी के दबाव से होने वाले कटाव को रोका जा सके। लेकिन पानी आते ही नई लाइनिंग का क्षतिग्रस्त होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय किसानों समरजीत, सभापति और प्यारे मोहन ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान मानकों का पालन नहीं किया गया। 

विज्ञापन

Img

उनका कहना है कि सोन बालू के साथ लाल बालू का भी खुलेआम प्रयोग किया गया, जिससे लाइनिंग कमजोर हो गई। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्य की समुचित मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो माइनर के तटबंध टूटने का खतरा बना रहेगा, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होगी। उन्होंने उच्चाधिकारियों से पूरे निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.