Chandauli News: विश्व कैंसर दिवस पर ClearMedi DMH हॉस्पिटल में कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज लॉन्च.
"ClearMedi DMH मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कैंसर के संपूर्ण उपचार के साथ-साथ न्यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, हड्डी एवं प्रत्यारोपण विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेफ्रोलॉजी, डेंटल और पीडियाट्रिक्स सहित सभी प्रमुख विभागों की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में भारतीय रेल, आयुष्मान भारत योजना और अधिकांश बीमा कंपनियों के कैशलेस इलाज की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।"
chandauli
9:26 AM, Feb 5, 2026
Share:


मुख्य अतिथि का स्वागत करते अस्पताल के डॉक्टर और अन्य अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। तेजी से बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित खान-पान, धूम्रपान और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के चलते कैंसर जैसी घातक बीमारी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी को देखते हुए विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर ClearMedi DMH मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से एक विशेष कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज का शुभारंभ किया गया।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आज के समय में कैंसर किसी एक उम्र तक सीमित नहीं रह गया है। मुंह, गला, लीवर, पेट, स्तन, गर्भाशय, प्रोस्टेट, फेफड़े और हड्डियों सहित शरीर के कई अंगों में कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। अधिकतर मामलों में कैंसर की पहचान एडवांस स्टेज में होती है, जिससे इलाज जटिल हो जाता है। ऐसे में समय रहते जांच ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 4 फरवरी 2026 को अस्पताल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला और पुरुषों के लिए कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज लॉन्च किया गया। इस दौरान प्रेस वार्ता का भी आयोजन हुआ, जिसमें वाराणसी के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ, लंग कैंसर विशेषज्ञ सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
ClearMedi DMH मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कैंसर के संपूर्ण उपचार के साथ-साथ न्यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, हड्डी एवं प्रत्यारोपण विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेफ्रोलॉजी, डेंटल और पीडियाट्रिक्स सहित सभी प्रमुख विभागों की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में भारतीय रेल, आयुष्मान भारत योजना और अधिकांश बीमा कंपनियों के कैशलेस इलाज की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
