Chandauli News: साइकिल सवार बच्चे को बचाने में दीवार से टकराई कार, एक ही परिवार के चार घायल.
"चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।"
chandauli
5:37 PM, Jan 10, 2026
Share:


चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराते घायल परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के रमौली गांव में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। साइकिल सवार बच्चे को बचाने के प्रयास में एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।
जानकारी के अनुसार करी गांव निवासी 35 वर्षीय दीपक यादव, 50 वर्षीय रेशमा देवी, 8 वर्षीय युवराज और 4 वर्षीय लाडो अपनी निजी ब्रेजा कार से किसी कार्यवश चंदौली जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार चहनियां–धानापुर मुख्य मार्ग पर रमौली गांव के पास पहुंची, सामने अचानक साइकिल सवार बच्चा आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में चालक ने कार मोड़ी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दीवार से जा टकराया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस की मदद से चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं इस दुर्घटना में बृजेश यादव और गोलू यादव को भी हल्की चोटें आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण और सतर्कता बरतने की अपील की है।



