Chandauli News: अंधा मोड़ पर गड्ढे में पलटी कार, युवक की मौत.
"स्थानीय लोगों ने अंधा मोड़ पर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।"
chandauli
6:53 PM, Apr 20, 2026
Share:


मृतक नन्दलाल का फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव के पास अंधा मोड़ पर रविवार रात बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। देर रात हुई घटना का पता सोमवार सुबह चला, जब ग्रामीणों ने गड्ढे में बाइक के साथ युवक का शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान बलुआ थाना क्षेत्र के महराजगंज निवासी नंदलाल (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पेशे से राजगीर मिस्त्री था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम वह पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गया था। कुछ देर बाद घर लौटते समय पीथापुर के अंधा मोड़ पर बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गई। अंधेरा होने के कारण रात में किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
नंदलाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी पूजा देवी और तीनों बेटियां नैनसी, आमनसी और मानसी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। स्थानीय लोगों ने अंधा मोड़ पर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
