Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बढ़ई युवक की मौत, परिवार का था इकलौता कमाऊ सदस्य.
“बलुआ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। हादसे के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की तलाश में जुटी है।”
chandauli
7:02 PM, Aug 11, 2026
Share:


सुनील विश्वकर्मा की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत सुरतापुर पथरा गांव के समीप सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय सुनील विश्वकर्मा की मौत हो गई। मंगलवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
फुटियां चंदौली निवासी सुनील विश्वकर्मा बढ़ई का काम करते थे और परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम वह अपने ननिहाल देवरापुर गए थे। देर रात बाइक से घर लौटते समय सुरतापुर पथरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सुनील तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी धानापुर क्षेत्र के अमरा गांव निवासी गुड़िया देवी से हुई थी। उनके पांच वर्षीय बेटे सूर्या और छह माह का एक मासूम बच्चा है। मौत की सूचना के बाद माता आशा देवी, पिता बुल्लू विश्वकर्मा, पत्नी गुड़िया देवी और भाइयों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बलुआ थाने के उपनिरीक्षक अनंत भार्गव ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
