ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news case of cattle smuggling came to light 4 cows recovered from tata magic two accused arrested

Chandauli News : गोवंश तस्करी का मामला आया सामने, टाटा मैजिक से 4 गोवंश बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार.

“चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान टाटा मैजिक वाहन से चार गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गोवंशों को क्रूरतापूर्वक लादकर वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।”

chandauli

2:23 PM, Oct 26, 2026

Share:

Chandauli News : गोवंश तस्करी का मामला आया सामने, टाटा मैजिक से 4 गोवंश बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार.
logo

अलीनगर पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर पुलिस ने रविवार, 25 अक्टूबर को पचफेड़वा रिंग रोड अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान गोवंशों से लदे एक टाटा मैजिक वाहन को पकड़ लिया। वाहन से दो गाय और दो बछिया समेत कुल चार गोवंश बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया। बरामदगी में 310 रुपये नकद भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, एयर शो के दौरान शांति व्यवस्था ड्यूटी के तहत पुलिस टीम पचफेड़वा रिंग रोड अंडरपास के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाराणसी की ओर से आ रहे टाटा मैजिक वाहन में गोवंशों को क्रूरतापूर्वक लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर भारतमाला परियोजना के सामने रिंग रोड की सर्विस रोड पर चेकिंग शुरू की गई। पुलिस का कहना है कि टाटा मैजिक (नंबर BR45GB3166) को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक और उसके साथ बैठा व्यक्ति वाहन तेजी से पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ाने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गोवंशों को वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जाने की बात बताई।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के रूईया गांव निवासी दीपक गुप्ता (30) और सोनहन थाना क्षेत्र के कछार (बड़का) गांव निवासी पप्पू कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने अलीनगर थाने में मुकदमा संख्या 656/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, ताराजीवनपुर चौकी प्रभारी योगेन्द्रनाथ यादव, कांस्टेबल संतोष कुमार मय और महिला कांस्टेबल ज्योति शामिल रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.