Chandauli News : सड़क-नाली की मांग पर दो दिन से चल रहा धरना खत्म, अधिकारियों के आश्वासन पर तुड़वाया अनशन.
“चंदौली के धानापुर ब्लॉक की वर्दीसंडा पश्चिम बस्ती में सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन समाप्त हो गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दिवाकर रावण समेत ग्रामीणों ने अनशन खत्म किया।”
chandauli
10:05 PM, Oct 26, 2026
Share:


भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का आंसर तुड़वाते परियोजना निदेशक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर ब्लॉक के वर्दीसंडा पश्चिम बस्ती में सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर दो दिनों से चल रहा ग्रामीणों का धरना सोमवार शाम समाप्त हो गया। तहसीलदार सकलडीहा अभिजीत प्रताप सिंह और धानापुर के बीडीओ एवं डीसी मनरेगा राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद दिवाकर रावण को मिठाई खिलाकर और जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया।
दिवाकर रावण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में लंबे समय से विकास कार्य नहीं होने के विरोध में आंदोलन शुरू किया था। ग्रामीणों का कहना था कि बस्ती में सड़क और नाली की समस्या वर्षों से बनी हुई है। जब तक मौके पर निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने को पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने भी समर्थन दिया था। ग्रामीण कंचन देवी ने बताया कि गांव में सड़क और नाली की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। स्थिति यह है कि बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए चारपाई पर लगभग एक किलोमीटर दूर तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीण लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
भूख हड़ताल में कंचन देवी, मालती देवी, परमशिला देवी, सुनीता देवी और दिवाकर रावण समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। अब ग्रामीणों को सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।



