Chandauli News: फर्जी जमीन रजिस्ट्री का मामला, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार.
"उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि बिना संबंधित पक्ष की उपस्थिति के रजिस्ट्री होना संभव नहीं है। यदि जांच में कोई गड़बड़ी सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
12:48 PM, Mar 31, 2026
Share:


दस्तावेज दिखाते पीड़ित
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के पूरा चेता दुबे गांव में जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। गांव के रहने वाले सलाउद्दीन और अरशद हुसैन अंसारी ने आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक जमीन का बैनामा उनकी जानकारी और मौजूदगी के बिना ही कर दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि सलाउद्दीन लंबे समय से पश्चिम बंगाल में रहते हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही रहते हुए खेती-बाड़ी करते हैं।
आरोप है कि इस जमीन का सौदा गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कराया गया, जिसे स्थानीय प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ितों के अनुसार, उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी बाद में मिली, जिसके बाद से वे लगातार तहसील प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। मामले को लेकर पीड़ितों ने पुलिस पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत करने पर संबंधित हल्का दरोगा ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें टाल दिया, जिससे गांव में नाराजगी का माहौल है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर, गवाह के तौर पर सामने आए व्यक्ति ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्होंने केवल औपचारिक गवाही दी थी और उनका विवाद से सीधा संबंध नहीं है। उप जिलाधिकारी ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि बिना संबंधित पक्ष की उपस्थिति के रजिस्ट्री होना संभव नहीं है। यदि जांच में कोई गड़बड़ी सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



