ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news case of missing businessman rohit keshari anger among family members over police inaction

Chandauli News: व्यवसायी रोहित केशरी के लापता होने का मामला, पुलिस की निष्क्रियता पर परिजनों में आक्रोश

"राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर रोहित केशरी की सकुशल बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए"

chandauli

7:32 PM, Nov 12, 2025

Share:

Chandauli News: व्यवसायी रोहित केशरी के लापता होने का मामला, पुलिस की निष्क्रियता पर परिजनों में आक्रोश
logo

लापता कपड़ा व्यवसाय रोहित केशरी की फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी.

चंदौली। बबूरी कस्बे के कपड़ा व्यवसायी रोहित केशरी को लापता हुए 50 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है। लगातार हो रही देरी से आक्रोशित परिजन और कस्बे के व्यापारी बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह से मिले।

Img

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। इस पर राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर रोहित केशरी की सकुशल बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Img

लापता व्यापारी रोहित की पत्नी पूजा केशरी और परिजनों ने सांसद से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अब तक केवल कागजी कार्यवाई ही की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सांसद के हस्तक्षेप के बाद अब मामले में तेजी आएगी। व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि रोहित केशरी को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.