मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news case of mother s death after delivery nursing home being seized without registration

Chandauli News: डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत का मामला, बिना पंजीकरण चल रहा नर्सिंग होम सीज.

"प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास सिंह ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अस्पताल या पैथोलॉजी सेंटर के संबंध में शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।"

chandauli

7:12 PM, Feb 24, 2026

Share:

Chandauli News: डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत का मामला, बिना पंजीकरण चल रहा नर्सिंग होम सीज.
logo

मृतक प्रसूता, सीज होता अस्पताल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के दूबेपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में सोमवार देर रात डिलीवरी के बाद प्रसूता रिंका कुमारी की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ नर्सिंग होम पर जुट गई और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद बी.एन. सर्जिकल सेंटर को सीज कर दिया।

Img

बताया जाता है कि बरौझी गांव निवासी रिंका कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बी.एन. सर्जिकल सेंटर लेकर पहुंचे थे। ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म हुआ। परिजनों का आरोप है कि शाम को अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे समुचित उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया और बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के वाराणसी ले जाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

परिजनों का यह भी कहना है कि अस्पताल संचालक बिना पूरी जानकारी दिए महिला को अपने साथ वाराणसी ले गया। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन नर्सिंग होम पहुंच गए और देर रात तक विरोध जताते रहे। सूचना पर पहुंचे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास सिंह ने अस्पताल की जांच की। जांच के दौरान न तो संचालक मौजूद मिला और न ही आवश्यक पंजीकरण संबंधी अभिलेख प्रस्तुत किए जा सके। जांच में केंद्र बिना रजिस्ट्रेशन संचालित पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सीज कर मशीनरी जब्त कर ली गई। केंद्र में भर्ती दो अन्य मरीजों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.