मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news case registered against many including khushboo kinnar in the case of assault in moharganj

Chandauli News: मोहरगंज में मारपीट के मामले में खुशबू किन्नर समेत कई पर केस दर्ज.

"बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।"

chandauli

6:38 PM, Apr 22, 2026

Share:

Chandauli News: मोहरगंज में मारपीट के मामले में खुशबू किन्नर समेत कई पर केस दर्ज.
logo

खुशबु किन्नर की फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने खुशबू किन्नर सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी खुशबू किन्नर फिलहाल जेल में बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार धानापुर थाना क्षेत्र के करी गांव निवासी आशीष यादव पुत्र पंकज यादव कुछ दिन पहले अपने भाई आशुतोष के साथ बाजार में खरीदारी करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान खुशबू किन्नर अपने साथी बाबूलाल और 8-10 अन्य लोगों के साथ पहुंची और जबरन पैसे मांगने लगी। विरोध करने पर गाली-गलौज के बाद लाठी, डंडा और रॉड से हमला कर दिया गया, जिसमें आशीष के सिर पर गंभीर चोट आई।

विज्ञापन

घटना के बाद घायल आशीष को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्होंने बलुआ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.