Chandauli News: पैसों के विवाद में मारपीट हवाई फायरिंग मामले में तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज.
"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि इस मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। किसी को भी कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। चाहे वह कितना ही बड़ा आदमी क्यों ना हो।"
chandauli
6:58 PM, Jul 6, 2026
Share:


हमले में घायल विजय बहादुर सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र की रमरजाय चट्टी पर रविवार शाम पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। पहले गाली-गलौज और मारपीट हुई, इसके बाद एक पक्ष की ओर से कथित रूप से हवाई फायरिंग किए जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार धीना थाना क्षेत्र के महुरा निवासी विजय बहादुर सिंह उर्फ कलाधर सिंह की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रमरजाय चट्टी पर डबरिया गांव निवासी अखिलेश सिंह उर्फ लाखन सिंह, चंदन सिंह और रतन राज सिंह ने उन पर हमला किया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से हवाई फायरिंग की गई तथा असलहे की मुठिया से मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से चले गए।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह पैसों के लेनदेन को बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर सकलडीहा क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराई। पुलिस का कहना है कि फुटेज में एक व्यक्ति मारपीट करता दिखाई दे रहा है तथा फायरिंग के संबंध में भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने अखिलेश सिंह उर्फ लाखन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
