Chandauli News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25000 इनामी गोवंश तस्कर तस्कर गिरफ्तार.
"सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे चल रहे हैं।"
chandauli
4:06 PM, Jan 12, 2026
Share:


धानापुर थाने में मामले का खुलासा करती सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी शातिर गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अक्षय कुमार पुत्र ईश्वरदेव निवासी ग्राम महुजी, थाना धीना, जनपद चंदौली (उम्र करीब 31 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना धीना में वर्ष 2025 में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना धानापुर पुलिस द्वारा की जा रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अक्षय कुमार नगवा घाट की ओर से नहर मार्ग होते हुए आने वाला है। सूचना के आधार पर धानापुर पुलिस टीम ने बड़ौरा नहर पुलिया के पास घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
धानापुर थाने में मामले का खुलासा करते हुए सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे चल रहे हैं। फरारी के चलते न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका था, वहीं पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पूछताछ में उसके आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन



